छत्तीसगढ़

DURG BREAKING NEWS बीटेक चौथे सेमेस्टर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोहन नगर पुलिस ने घटनास्थल किया सील,

“DURG BREAKING NEWS बीटेक चौथे सेमेस्टर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोहन नगर पुलिस ने घटनास्थल किया सील, कल परिजनों के पहुंचने पर होगी जांच

दुर्ग 19 मार्च । थाना मोहननगर क्षेत्र के अंतर्गत बीटेक चौथे सेमेस्टर के छात्र के द्वारा आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहन नगर पुलिस के द्वारा मृतक के माता-पिता को दूरभाष पर सूचित किया है। उनके पहुंचने के बाद ही पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि मृतक रोहित देवांगन पिता स्वर. हरेंद्र देवांगन उम्र 21 साल नारायणपुर का रहने वाला है। भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बीआईटी दुर्ग से बीटेक चौथे सेमेस्टर आईटी ब्रांच का छात्र था। पढ़ाई के लिए सिंधिया नगर सड़क न 3 में उबैद अहमद ख़ान के घर पर किराए से रहता था। छात्र के द्वारा आज कमरे को अंदर से बंद करके फासी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है । सर्वप्रथम इसी मकान में रह रहे अन्य पीजी के छात्रों ने देखा और मकान मालिक को सूचित किया। उबैद अहमद ख़ान ने इसकी जानकारी छात्र के मामा श्री देवांगन को दी । इसके बाद मामा ने मोहन नगर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर तत्काल नगर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घटनास्थल को सील बंद किया । उसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई पुलिस ने बताया कि कल मृतक के माता-पिता के पहुंचने के बाद ही पंचनामा कार्यवाही की जाएगी। अब तक आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है कल घटनास्थल के निरीक्षण के पश्चात ही जानकारी प्राप्त हो सकेगी । फिलहाल मोहन नगर पुलिस ने मर्ग क़ायम कर जाँच में लिया है।

Related Articles

Back to top button