छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग: 1000 करोड़ रुपए की स्वीकृति का आदेश जारी… नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रूपए, भिलाई को 60 करोड़ रूपए, बिलासपुर को 50 करोड़ रूपए की स्वीकृति… जी-20 समिट की तैयारियों के लिए 20 करोड़ रुपए जारी…

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए प्रदेश के सभी 170 नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति का आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में 15 फरवरी को नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित नगरीय गौरव समागम कार्यक्रम में सभी नगरीय निकायों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 1 हजार करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा की थी, जिसके तारतम्य में नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृति का आदेश जारी किया है।

 

 

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रदेश की 14 नगर निगमों में से नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रूपए, भिलाई नगर निगम को 60 करोड़ रूपए, बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़ रूपए, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ रूपए, भिलाई-चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर नगर निगमों को 20-20 करोड़ रूपए, रिसाली, राजनांदगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़ रूपए, बीरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी नगर निगम को 10-10 करोड़ रूपए की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Back to top button