CRIME

छत्तीसगढ़: शारीरिक संबध बनाते समय पत्नी की मौत, ​मना करने के बाद भी पति ने की जबरदस्ती, पहुंचा जेल

  1. छत्तीसगढ़: शारीरिक संबध बनाते समय पत्नी की मौत, ​मना करने के बाद भी पति ने की जबरदस्ती, पहुंचा जेल आरोपी ने शारीरिक संबध बनाने के जिद्द में अपनी ही पत्नी को को मौत के घाट उतार दिया! फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!

 

हवस एक ऐसी चीज है जो कभी भी सही और गलत को नही चुन पाती है। कुछ ऐसा ही मामला निकल कर सामने आया है।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लेंधरा से। जहां रहने वाले पंचराम भोय ने अपनी ही पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया की उसकी पत्नी उसके साथ शरीरिक संबध बनाने के लिए तैयार नहीं हुई।

आरोपी ने जबरन उसके हाथ और मुंह को बंद करके संबंध बनाया
दरअसल होली त्यौहार के दिन आरोपी पंचराम भोय और उसकी पत्नी अहलिया ने अपने घर में पहले तो छककर शराब पिय। और जैसे जैसे आरोपी पंचराम को शराब का नशा चढ़ते गया तो वो अपनी पत्नी को शरीरिक संबध बनाने के लिए कहने लगा। लेकिन उसकी पत्नी तैयार नहीं हुई, इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ने पहले तो पास रखे लोटा से उसके सर पर वार कर दिया। जिससे महिला को हल्की चोट आई, और उसके बाद जब महिला खेत के तरफ गई तो आरोपी ने जबरन उसके हाथ और मुंह को बंद कर के उसके साथ शरीरिक संबंध बनाया। आरोपी नशे में इस कदर चूर था की उसे पता ही नहीं चला कि वो अपनी हवस मिटाने के चक्कर में अपनी पत्नी के मुंह को बंद कर दिया और वो साँस नहीं ले पा रही है। साँस नहीं ले पाने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई।

 

 

Related Articles

Back to top button