
NIRF Ranking 2022: देश के टॉप टेन कॉलेज, यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट की लिस्ट
नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देश के शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिग जारी की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विभिन्न कैटेगरी में बेस्ट इंस्टीट्यूट की लिस्ट जारी की है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 के अनुसार देश के टॉप टेन कॉलेज, यूनिवर्सिटी और संस्थानों में कई ने अपनी पिछली जगह को बरकरार रखा है तो लिस्ट में कुछ संस्थान नीचे भी खिसक गए हैं। ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास पहले पायदान पर है। मेडिकल में दिल्ली का एम्स और फार्मेसी में जामिया हमदर्द ने पहला स्थान हासिल किया है। दिल्ली का मिरांडा हाउस कॉलेज बेस्ट कॉलेज में पहले पायदान पर है।







NIRF Ranking 2022: ओवरऑल कटेगरी
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
- भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
NIRF Ranking 2022: बेस्ट यूनिवर्सिटी




- भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
- जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
- जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
- अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
- मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाली
- कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता
- वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, वेल्लोर
- हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद
NIRF Ranking 2022: बेस्ट इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास, चेन्नई
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सूरथकल
NIRF Ranking 2022: बेस्ट मेडिकल इंस्टीट्यूट
- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली
- पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
- क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
- राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान, बैंगलोर
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
- जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
- संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ
- अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
- श्री चित्रा तिरुनल आयुर्विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम
- कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाली
NIRF Ranking 2022: बेस्ट कॉलेज
- मिरांडा हाउस, दिल्ली
- हिंदू कॉलेज, दिल्ली
- प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
- लोयोला कॉलेज, चेन्नई
- लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली
- पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर
- आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, नई दिल्ली
- सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
- रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, हावड़ा
- किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली







