मध्यप्रदेश

BIG ACCIDENT NEWS : भीषण सड़क हादसा : तेज रफ़्तार ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, दोनों की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

 

बालाघाट : BIG ACCIDENT NEWS : MP के बालाघाट जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया, इस हादसे में मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। यह हादसा लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लवादा गांव के पास हुआ है।

 

 

 

मिली जानकारी अनुसार, विजेंद्र पिता दुर्गाजी नगपुरे उम्र 31 वर्ष निवासी मुरझड़ कौड़िया अपनी मां सतवंती नगपुरे का इलाज कराने बाइक से बालाघाट जा रहा था, इस दौरान लवादा गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मां सतवंती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त  उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।स परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button