
भिलाई। पुरानी दीनदयाल कॉलोनी के सामने जुनवानी रोड में झाड़ियों के पास खड़ी ऑटो में एक युवक फंदे से लटकता देखा गया। मृतक की पहचान खुरसीपार बालाजी नगर निवासी एम कांता राव (45) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाता था। शव को देखकर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। स्मृति नगर पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
स्मृति नगर पुलिस को बुधवार देर शाम किसी ने सूचना दी थी कि जुनवानी रोड के पास खड़े ऑटो में किसी ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक ने ऑटो की छत पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी। ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने उसे जान से मारने की कोशिश की हो और गले में घड़ा बांधकर खुदकुशी दिखाने की कोशिश की हो। घुटना जमीन को छू रहा था।













