छत्तीसगढ़

वार्ड 21 ढांचा भवन कैलाश नगर में पी एच ई विभाग ने किया बोरखनन,लंबे समय से पेयजल की थी समस्या

भिलाई : नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत वार्ड 21 कैलाश नगर कुरूद ढांचा भवन में पी एच ई विभाग द्वारा बोरखनन का कार्य किया गया।कैलाश नगर ढांचा भवन क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की समस्या का सामना स्थानीय रहवासी कर रहे थे, जो की गर्मियों में और ज्यादा बढ़ जाती है। उपरोक्त समस्या के समाधान हेतु क्षेत्र वासियों द्वारा पार्षद एवं एम आई सी सदस्य  नेहा साहू से पानी की समस्या को दूर करने के लिए बोर की मांग की गई थी, जिस मांग को  साहू द्वारा पी एच ई मंत्री  गुरु रुद्र कुमार जी के समक्ष रखा गया था।

जिस पर संज्ञान लेते हुए  मंत्री  ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर बोर खनन हेतु स्वीकृति प्रदान की। बोर खनन होने से ढांचा भवन क्षेत्र के लोगों ने  कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी एवम पार्षद तथा एम आई सी सदस्य  नेहा साहू जी को धन्यवाद व्यक्त किया। एम आई सी सदस्य  साहू ने  मुख्यमंत्री जी,  पी एच ई मंत्रीजी,भिलाई नगर निगम महापौर तथा भिलाई शहर कांग्रेस जिलाध्यक्षजी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button