CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

Raipur News : अधिवेशन में स्टॉल लगाने आईं महिला से नोटों का थैला लेकर भागा युवक, FIR के लिए काट रही थानों का चक्कर

RAIPOR . राजधानी के मेला ग्राउंड में आयोजित कांग्रेस के महाधिवेशन में कुम्हारी क्षेत्र की महिलाओं का ग्रुप आर्टिफिशियल ज्वेलरी का स्टाल लगाने के लिए आया था। यहीं एक महिला के पास रखी समूह की रकम 40 हजार को अज्ञात युवक लेकर रफू-चक्कर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मगर आसपास के तीन थानों की पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इससे महिलाएं अलग-अलग थानों में भटक रही हैं। मगर CCTV फुटेज में युवक नोटों का थैला लेकर भागते दिख भी रहा है।

असल में कुम्हारी निवासी महिला तारा अहमद के पास से उठाईगिरी की ये घटना हुई है। उसका कहना है कि उनका एक महिला स्वसहायता समूह है। इसकी सदस्य महिलाएं राशि एकत्रित कर आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाती हैं और फिर बेचने का काम करतीं हैं।  उन्हें अधिवेशन स्थल के बाहर स्टाल लगाकर दुकान लगाने के लिए बुलावाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम वह दुकान पर अकेलीं थी। तभी एक युवक आया और मौका पाकर नोटों से भरा थैला लेकर भाग गया। महिला की मानें तो उसने एक लड़के को देखा और उसका पीछा भी किया था, मगर वह भागने में कामयाब हो गया।

इतना ही नहीं, उसने जाकर पुलिस के आयोजन स्थल पर बनाए गए कंट्रोल रूम में भी इसकी शिकायत की थी। तब केवल CCTV फुटेज ही देखा गया। इसमें युवक बैग लेकर जाते हुए दिख रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगर उन्होंने भी थाने में इसकी शिकायत करने की बात कहकर चलता कर दिया। अब उन्हें कहीं न्याय नहीं मिल रहा है।

इन थानों का काट चुकी हैं चक्कर
महिलाएं रायपुर में आयोजन स्थल के पास माना, राखी और अभनपुर थाने में जा चुकीं है और घटना की शिकायत कर चुकी है, मगर हर थाने में पुलिसवालों ने यही कहा कि संबंधित इलाका उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर का है। वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। जब मामला आएगा तो जरूर एक्शन लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button