
अंतर्राष्ट्रीय
मैक्सिको में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 27 लोगों की मौत,17 गंभीर रुप से घायल
मैक्सिको। मैक्सिको के दक्षिणी राज्य ओक्साका में बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक में एक साल का बच्चा भी शामिल है। जबकि 17 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बस मैक्सिको सिटी से ओक्साका के योसनडुआ की तरफ जा रही थी, जब मगडालेना पेनास्को गांव के पास हादसा हुआ। इसकी पुष्टि ओक्साका के गवर्नर ने भी ट्विटर पर की। मृतकों में 13 पुरुष, 13 महिलाएं और एक साल का बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि मृतकों की ये आंकड़ा शुरुआती है। ये बढ़ भी सकता है।















