CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

Suicide News : इश्क़, मोहब्बत या पढ़ाई का प्रेशर? IIT बॉम्बे के हॉस्टल की 7वीं मंजिल से कूदा छात्र, एक दिन पहले ही खत्म हुआ था एग्जाम

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), मुंबई में 18 वर्षीय एक छात्र ने रविवार (12 फरवरी) को परिसर में स्थित एक छात्रावास भवन की सातवीं मंजिल से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि दर्शन पवई में आईआईटी( IIT) में बीटेक कर रहा था. छात्र ने तीन महीने पहले ही कोर्स में दाखिला लिया था और उसकी पहले सेमेस्टर की परीक्षा( exam) शनिवार को ही समाप्त हुई थी. जांच से पता चला है कि दर्शन सोलंकी हॉस्टल( hostel) 16B की आठवीं मंजिल पर रहता था. दर्शन ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड( suicide) किया।

छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

सुसाइड नोटा’ नहीं छोड़ा है और शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि उसने छात्रावास भवन की सातवीं मंजिल से छलांग लगाई थी. पवई थाने के एक अधिकारी( officer) ने कहा कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और गुजरात में उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

मामले की गंभीरता से जांच जारी

पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं पढ़ाई के दबाव ने छात्र को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर तो नहीं कर दिया. पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत( savant) ने कहा, “मामले की गंभीरता से जांच जारी है.”

Related Articles

Back to top button