छत्तीसगढ़

भिलाई में गांजा तस्करों ने नाबालिग को रूम में बांधकर मारा भिलाई तीन और कैंप के रहने वाले हैं आरोपी, एक जा चुका है बाइक चोरी में जेल

By Dinesh chourasiya

 भिलाई तीन थाना क्षेत्र में दिल को हिलाकर रख देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सीएसईबी कालोनी में रहने वाले कुछ आदतन अपराधिक तत्वों ने एक 16 साल के नाबालिग लड़के को कमरे में बंधकर बनाकर बुरी तरह पीटा है। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

भिलाई तीन की सीएसईबी कॉलोनी इस समय नशाखोरों का अड्डा बन चुकी है। यहां कुछ लड़के मकान में कब्जा करके रहते हैं और वहां बड़ी मात्रा में गांजा व अन्य मादक पदार्थ रखकर उसे बेचने का काम करते हैं। नशे का काला कारोबार करने वाले इन आरोपियों ने युवराज ठाकुर नाम के लड़के इसलिए बंधक बनाकर मारा क्योंकि उसने उनकी मुखबिरी दुर्ग क्राइम की टीम से की थी।

गरीब लड़के को बंधक बनाकर पिटाई करते हुए

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक कमरे के अंदर युवराज ठाकुर को बंधक बनाकर रखा गया है। कमरे में तीन से चार लड़के बैठे हैं। एक लड़का नीचे बिछे गद्दे पर लेटा है और उसके बगल से युवराज ठाकुर बैठा है। नीचे लेटा हुआ लड़का युवराज को बुरी तरह पीट रहा है। इसके बाद एक सफेद टी-शर्ट पहने युवक ने युवराज को बुरी तरह पीटा। इस सफेद टी-शर्ट पहने युवक की पहचान आयुष तिवारी के रूप में की जा रही है।

आयुष अपने दोस्तों के साथ CSEB कालोनी में कब्जा करके रहता है और वहां से गांजा बेचने का काम करता है। वो लोग कालोनी के कई खंडहर क्वार्टर में कब्जा किए हैं और वहां गांजा रखते हैं। यदि पुलिस पकड़ती भी है तो गांजा को लावारिश दिखा देती है और आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं। अब इन आरोपियों की पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसने पूरे दुर्ग भिलाई को हिलाकर रख दिया है।

शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

इन गंदे किस्म के लोगों के आने से सीएसईबी कालोनी में रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। कालोनी से ही गांजा, शराब सहित अन्य सूखे नशे का कारोबार होने से वहां आपराधिक किस्म के लोगों का काफी जमावड़ा होने लगा है। कालोनी के लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से कंप्लेन की तो पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। वो लोग खुलकर शिकायत करने से डरते हैं कि आपराधिक लोग उनको भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बाइक चोरी के आरोप में जा चुका है जेल

भिलाई तीन थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि आयुष तिवारी भिलाई तीन का रहने वाला है। उसके साथ कैंप के कुछ लड़के घूमते रहते हैं। आयुष तिवारी को पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। टीआई का कहना है वो लोग वीडियो के आधार पर उसकी गिरफ्तारी करके कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button