
रायपुर : राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने रॉड से मारकर ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि, हत्या की वजह ठेकेदार द्वारा मजदूरों का भुगतान नहीं करना है।
पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र, लातूर निवासी रमेश मुर्मे उर्फ बालाजी ठेकेदारी का काम करता था। जिसकी हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी रोमन लाल कन्नौजे बलौदाबाजार निवासी को गिरफ्तार किया गया है।







आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके साथ तीन से चार मजदूर ठेकेदार के अंडर में काम करते हैं। ठेकेदार ने मजदूरी का भुगतान नहीं किया था। पैसा मांगने पर वह टालमटोल कर रहा था। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया।






