छत्तीसगढ़

विधायक देवेन्द्र ने जमीन में बैठ कर लोगों से की भेंट मुलाकात, मनोकामना ज्योति कलश भवन का किया लोकार्पण

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव गुरुवार को वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर पहुंचे। इस दौरान जमीन पर बैठकर विधायक देवेन्द्र यादव ने जमीन पर बैठकर लोगों की बाते सुनी और समस्याओं का समाधान किया। इस मौके पर वार्ड वासियों को मनोकामना ज्योति कलश भवन और सार्वजनिक शौचालय की सौगात दी। विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर फीता काटा और लोकार्पण किया।

इस दौरान विधायक देवेन्द्र ने कहा काफी दिनों से आप सब की मांग थी कि मंदिर परिसर में एक ज्योति कलश भवन बनाया जाए। जो माँग आज पूरा हो गया। मंदिर में हर नवरात्र पर्व पर भक्त गण सैकड़ो की संख्या में ज्योति कलश जलवाते है,भक्तों की संख्या बढ़ने से यहाँ ज्योति कलश रखने की जगह नहीं थी पर अब इस नवरात्र पर्व में सैकड़ों भक्त अपना ज्योति अलश जलवा सकेंगे।

इसी प्रकार वार्ड वासियों के लिए एक शौचालय की बहुत जरूरत थी। लोगों को बड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन अब कोई समस्या नहीं होगी। इसी तरह से हम लगातार खुर्सी पार, छावनी,सहित पूरे भिलाई में लगातार काम करते जा रहे है। आज हर वार्ड में जरूरी मुलभूत सुविधाओं को डेवलप करा रहे है। लोकार्पण समारोह के अंत मे वार्डवासियों ने विधायक श्री यादव का दिल से आभार व्यक्त किया

जमीन पर बैठकर की चर्चा
इसके साथ ही विधायक यादव भेंट मुलाकात किए। और सबका कुशल क्षेम जाना।बारी-बारी से लोगों से मिले। फिर जमीन पर चटाई बिछा कर बैठ कर सब के साथ वार्ड के विकास और समस्याओं को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की।  भेंट मुलाकात के दौरान विधायक यादव ने लोगों के साथ वार्ड का भ्रमण किये। चर्चा करते हुए वार्ड और शहर के विकाश के लिए और क्या कर सकते है। कहीं कोई समस्या तो नहीं है। निकासी सही तरीके से हो रही है आदि बातों पर गौश्र किया।

Related Articles

Back to top button