
छत्तीसगढ़
भिलाई के टाउनशिप में सड़क किनारे से ठेले खोमचे हटाए, मवेशियों को गौठान पहुंचाया
By Dinesh chourasiya








भिलाई के टाउनशिप में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सड़क के किनारे अवैध रूप से लगे ठेले, गुमठी, खोमचे, कुल्फी वालों, नारियल वालों के खिलाफ सेंट्रल एवेन्यू, फॉरेस्ट एवेन्यू तथा सिक्स ट्री एवेन्यू में 30 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कई अवैध दुकानों व ठेले, खोमचों को हटाया गया। साथ ही पं रविशंकर शुक्ल मार्ग (सेंट्रल एवेन्यु) से आवारा पशुओं को पकड़कर कोसा नाला गौठान में भेजा गया।
अवैध ठेले व खोमचे लगाने वालों को समझाइश देकर छोड़ा गया कि आगे से वे सड़क के किनारों पर दुकानें नहीं लगाएंगे। नगर सेवाएं विभाग द्वारा ठेले खोमचों के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवारा मवेशी पकड़ने का अभियान भी निरंतर जारी है। गुरुवार को टाउनशिप के विभिन्न भागों से 9 आवारा मवेशी पकड़ कर, नगर निगम द्वारा संचालित, कोसा नाला गौठान में सौंपा गया है।








