Uncategorized

CG में युवती की दिनदहाड़े गोली मार हत्या:घर घुसकर वारदात, बाइक सवार 2 युवक ने 3 राउंड किए फायर, सिर में लगी गोली आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में युवती की दिनदहाड़े गोली मार हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। एक गन लेकर अंदर घुसा और दूसरा बाहर खड़ा रहा। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।

मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती का नाम पूर्णिमा चौहान (25) है, जो स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती है। यह कंपनी पंजाब की है। शुक्रवार को जब वह अपने घर पर थी, तभी 2 अज्ञात युवकों ने घर घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने 3 राउंड की फायरिंग

दरअसल, पूर्णिमा चौहान पिछले 4 सालों से स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार 2 युवक उसके घर पहुंचे। एक अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे पूछने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर निकली, उस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी गई।

सिर में लगी गोली

गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर रिश्तेदार अपने-अपने कमरों से बाहर आए तो उन्होंने पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

अस्पताल पहुंचे से पहले तोड़ा दम

मौके पर पहुंची डायल- 112 की टीम ने फौरन पूर्णिमा को पास के अस्पताल पहुंचा। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सीनियर अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीम एक्टिव हो गई। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरे के फुटेज खंगाल जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

वारदात की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल पुलिस ने इस वारदात के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। यह भी साफ नहीं हो सका है कि हमला किस कारण किया गया और इसमें शामिल आरोपी कौन हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

………………..

Related Articles

Back to top button