Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

बालोद जिला कार्यालय के कर्मचारी नरोत्तम सिंह टेमार्य को भावभीनी विदाई

अविनाश साहू संवादाता पत्रकार

अविनाश साहू संवादाता पत्रकार 

बालोद (छत्तीसगढ़), 3 सितंबर: जिला कार्यालय बालोद में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरोत्तम सिंह टेमार्य के अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर जिला कार्यालय सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने टेमार्य को सम्मानपूर्वक अपने साथ बैठाया तथा अवकाश नगदीकरण और भविष्य निधि की राशि भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने उनकी दीर्घ शासकीय सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ लंबे समय तक शासकीय सेवा करना सराहनीय है। जिला कार्यालय परिवार की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

समारोह में अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकड़ा सहित जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने टेमार्य के भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button