Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बालोद जिले के नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की

बालोद से विजय कुमार की रिपोर्ट

बालोद से विजय कुमार की रिपोर्ट

बालोद (छत्तीसगढ़), 2 सितंबर: अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने जिले के सभी नगरीय निकायों में संचालित विकास कार्यों और विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में योजनाओं के क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की गई।

 

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, जल आवर्धन योजना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था, मुख्यमंत्री की घोषणाएं, आवारा मवेशियों का प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राजस्व वसूली, लंबित वेतन भुगतान, वृक्षारोपण और शहर सौंदर्यीकरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

 

अपर कलेक्टर कौशिक ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button