
Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending
बालोद के भाटापारा पाररास में हलषष्ठी पर्व पर माताओं ने की पूजा-अर्चना
विजय कुमार रिपोर्ट
विजय कुमार रिपोर्ट
बालोद (छत्तीसगढ़), 2 सितंबर: बालोद शहर के वार्ड क्रमांक 20 भाटापारा पाररास में हलषष्ठी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माताओं ने अपने पुत्र-पुत्रियों के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करते हुए भाटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना की।
हलषष्ठी पर्व के अवसर पर महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्रत एवं पूजन किया और अपने बच्चों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
भाटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में माताएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।







