
बालोद जिला जनसंपर्क कार्यालय में सहायक जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार चंद्रवंशी ने संभाला कार्यभार
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर पत्रकार
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर पत्रकार
बालोद (छत्तीसगढ़), 2 सितंबर: नवपदस्थ सहायक जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार चंद्रवंशी ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय, बालोद में कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालने के बाद चंद्रवंशी ने कार्यालय के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका परिचय लिया। इससे पहले वे जनसंपर्क संचालनालय, नवा रायपुर में पदस्थ थे। शासन द्वारा उनका स्थानांतरण कर जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद चंद्रवंशी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा मीडिया के माध्यम से शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर सहायक ग्रेड-3 मनीष कुमार यादव, सोशल मीडिया समन्वयक तनवीर खान, राजेन्द्र कुंजाम, कृष्णशरण साहू, घनश्याम चन्द्राकर, हुलेश रजक और सुरेन्द्र कुमार साहू उपस्थित रहे।






