Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

जन्मदिन पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

बालोद से योगेश्वर की रिपोर्ट

बालोद से योगेश्वर की रिपोर्ट 

बालोद (छत्तीसगढ़), 2 सितंबर: बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आदमाबाद स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद लिया।

कलेक्टर ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को ताजे फल और दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की तथा उनसे व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या और खान-पान की सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने आश्रम प्रबंधन को सभी वरिष्ठ नागरिकों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान एवं देखभाल करना सभी का नैतिक दायित्व है।

कलेक्टर को अपने बीच पाकर वृद्धाश्रम के बुजुर्ग प्रसन्न हुए और उन्होंने उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वृद्धाश्रम का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button