
MISO ने दल्लीराजहरा में 100 जरूरतमंद बच्चों को बांटे निःशुल्क वस्त्र
बालोद से विजय कुमार की रिपोर्ट
बालोद से विजय कुमार की रिपोर्ट
दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़): महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (MISO) ने वार्ड क्रमांक 3 वल्लभ नगर में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर करीब 100 जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क वस्त्र वितरित किए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त लोकेश कावड़िया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने MISO के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करना सच्ची मानव सेवा है।
कावड़िया ने कहा कि बच्चों में बचपन से अच्छे संस्कार विकसित करना आवश्यक है, ताकि वे आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सहयोग, भाईचारे और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करते हैं।
MISO ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन की भावना को आगे बढ़ाना है और इसी उद्देश्य से वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक पंकज वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ‘पिंटू’, समिति सदस्य स्वाधीन जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अंकित टांटिया, पूर्व पार्षद मोनू सोमेश जायसवाल और हितेश जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










