Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में किराए की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार 

By Dinesh chourasiya

दिनांक 02.09.2026 को प्राप्त शिकायत पर थाना खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को बेचने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

दिनांक 02.09.2026 को प्रार्थी हिमांशु वैष्णव द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी शुभम अनिल रामटेके द्वारा फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस आदि दस्तावेज प्रस्तुत कर वाहन क्रमांक CG 10 BE 6250 को किराये पर लिया गया था। आरोपी द्वारा उक्त किराये के वाहन को अपना वाहन बताकर अन्य व्यक्ति को बेचने का प्रयास किया गया।

रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 388/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को चंद घंटों के भीतर हिरासत में लिया गया। विवेचना एवं पूछताछ के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर समक्ष गवाह वाहन क्रमांक CG 10 BE 6250 को बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

 

आरोपी का नाम

1. शुभम अनिल रामटेके, उम्र 30 वर्ष, निवासी नागपुर निर्मल कॉलोनी, जरीपटका, नारा रोड, थाना जरीपटका, जिला नागपुर, महाराष्ट्र

Related Articles

Back to top button