Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़राज्यशिक्षा-नौकरी
Trending

बालोद वनमंडल में पदोन्नत उप वनक्षेत्रपालों का स्टार अलंकरण, नई जिम्मेदारियों के लिए दी गई शुभकामनाएं

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 24 जून 2026।

वनमंडल बालोद में आज दिनांक 24 जून 2026 को वनपाल से पदोन्नत होकर उप वनक्षेत्रपाल बने श्री ललित वर्मा, श्री प्रताप सिंह ठाकुर एवं श्रीमती नीलकुमारी चंद्राकर का गरिमामय स्टार अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल (IFS) ने तीनों पदोन्नत अधिकारियों को स्टार अलंकरण कर नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि “नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विभाग को गौरवान्वित करें तथा अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और समर्पण से वन विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”

स्टार अलंकरण कार्यक्रम में मुख्य लिपिक श्री महेंद्र कौशल, श्री जिलानी, स्थापना शाखा प्रभारी श्री एस.आर. भुआर्य, श्री कड़वे, श्री तोमेश्वर, श्री सोहैल खान, श्रीमती रेणु मैडम, श्रीमती परते मैडम, श्री वैदे, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री चंद्र प्रकाश साहू सहित वनमंडल कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button