Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

PMGSY सड़क निर्माण में लापरवाही पर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, 25 जून को निरीक्षण का मिला आश्वासन

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत सांकरा–काड़े नारागांव सड़क निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही एवं निर्धारित समय-सीमा के बाद भी कार्य अधूरा रहने के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बालोद को शिकायत पत्र सौंपा।

 

 

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: document;hw-remosaic: false;touch: (0.582685, 0.74833304);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 313.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बालक सिंह साहू ने किया। इस दौरान रोहित साहू, कैलाश बंजारे एवं ग्रामवासी भीष्म पितामह साहू जी, विजय कुमार आराधना न्यूज़ ,सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

 

 

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: document;hw-remosaic: false;touch: (0.582685, 0.74833304);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 235.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;

शिकायत में बताया गया कि निर्माण स्थल पर लगे सूचना बोर्ड के अनुसार कार्य 15 जून 2026 तक पूर्ण होना था, लेकिन आज तक सड़क, एप्रोच रोड एवं डामरीकरण का कार्य अधूरा है। कई स्थानों पर सड़क उखाड़कर छोड़ दी गई है, जिससे वर्षा के मौसम में कीचड़, जलभराव और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है तथा आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

प्रतिनिधिमंडल ने निर्माण कार्य का तत्काल निरीक्षण कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, गुणवत्ता की जांच कराने तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

 

कार्यपालन अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि 25 जून 2026 को संबंधित स्थल का निरीक्षण किया जाएगा तथा तत्काल लोगों के आवागमन के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सड़क को चलने योग्य बनाने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button