Uncategorized

CG में 7 दिन झमाझम बारिश के आसार:गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अलर्ट, 3-4 दिन में पूरे छत्तीसगढ़ को कवर करेगा मानसून

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में आज (27 जून) से पानी गिरने की रफ्तार बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मानसून प्रदेश के करीब 80% हिस्से को कवर कर चुका है, 3 से 4 दिनों में मानसून राज्य के बाकी हिस्सों को भी पूरी तरह कवर कर लेगा।

आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश में लगातार बादल बरसेंगे और गरज-चमक बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे में भी कई जगहों पर हल्की फुल्की फुहारें पड़ी हैं। अगले दो दिन लगातार होने वाली इस बारिश से उमस से राहत मिलेगी और मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।

वहीं तापमान की बात करें तो बिलासपुर में सबसे अधिक 39.1°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम 23.8°C न्यूनतम तापमान रहा।

अब तक 18 से ज्यादा जिलों में पहुंचा मानसून

मानसून ने अब तक 18 से अधिक जिलों में स्ट्राइक किया है। इनमें मुख्य रूप से रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा सुकमा, बीजापुर शामिल हैं।

इन जिलों में एंट्री बाकी

सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़। इन जिलों में अगले 48 घंटों में मानसून एंट्री कर सकता है।

हालांकि, इन जिलों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है, लेकिन IMD ने आधिकारिक तौर पर मानसून के पहुंचने की घोषणा इन जिलों में नहीं की है।

बस्तर में सबसे बेहतर स्थिति; फिर भी 54% तक कम वर्षा

प्रदेश में मानसून की पहली दस्तक का असर सबसे पहले बस्तर संभाग में दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद यहां सामान्य से कम पानी गिरा है:

बस्तर जिला: यहां स्थिति सबसे बेहतर है। 142.7 मिमी सामान्य बारिश के मुकाबले 74.8 मिमी वर्षा हुई है (48% कम)

दंतेवाड़ा: 107.7 मिमी सामान्य के मुकाबले 49.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है (54% कम)

सुकमा: यहां 60.3 मिमी पानी गिरा है, जो सामान्य से 54% कम है।

कोंडागांव, बीजापुर: कोंडागांव में 51.9 मिमी और बीजापुर में 28 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मध्य छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चिंता

रायपुर: 90.1 मिमी के मुकाबले 25.3 मिमी बारिश, 72% कम धमतरी: 112.6 मिमी के मुकाबले 34.2 मिमी दुर्ग: 113.9 मिमी के मुकाबले 34.2 मिमी महासमुंद: 105.4 मिमी के मुकाबले 20.7 मिमी बलौदाबाजार: 81.3 मिमी के मुकाबले सिर्फ 14 मिमी

Related Articles

Back to top button