
स्वास्थ्य
पत्थर दिल भी रो पडेगा..एक साथ इतनी लाशें देखकर आसपास अफरा-तफरी का माहौल पीड़ित परिवार का रो रो के बुरा हाल
By Dinesh chourasiya
: बालासोर के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 288 के पार हो चुकी हैं। मरने वालों के आंकड़े अभी और बढ़ सकते हैं। बालासोर के पास इस स्थान पर एक्सीडेंट हुआ है उसके नजदीक स्थित एक हॉस्पिटल के कंपाउंड में दुर्घटना के मृतकों की लाशें रखी हुई हैं।







इस तस्वीर में दिखाई दे रही लाशों की कतारें और वहां दहाड़ मार कर रो रहे परिजनों की चित्कार किसी पत्थर दिल को भी पिघला सकती है।
तस्वीर में दिखाई गई लाशों की तस्वीरें और भी जगह जगह दिखाई दे रही हैं। दुर्घटना स्थल उमड़ी भीड़ को संभालने में सुरक्षाबलों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
लोग लाशों में एक-एक कर अपने परिजनों और रिश्तेदारों के चेहरे तलाश रहे हैं। एक अजीब सी आपाधापी मची हुई है। हर कोई गमगीन और सभी की आंखें नम हैं।












