छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले में पुलिस द्वारा गुंडा बदमाशों के खिलाफ जो अभियान चलाया जा रहा उसे दया सिंह ने सराहनीय कार्य बताया गुंडे बदमाशों में कानून का खौफ जरूरी

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई ।छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपराध मुक्त प्रदेश की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। इस पर लगातार काम हो रहा है। भिलाई दुर्ग में गुंडे बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान सराहनीय है। गुंडे बदमाशों में कानून का खौफ है। जो शानदार है। यह बातें बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष और नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कही है। दरासल, दया सिंह ने एसपी जितेंद्र शुक्ला से मुलाकात की और गुंडो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की। दया सिंह ने एसपी शुक्ला का शाल श्रीफल से सम्मान भी किया। दया ने एसपी से निवेदन किया है कि यह कार्रवाई निरंतर चलनी चाहिए। गुंडो के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रखें। कानून का खौफ लोगों में होना चाहिए। साथ ही विश्वास और भरोसा दोनों कायम रहना चाहिए। पिछले एक सप्ताह के भीतर दुर्ग भिलाई में जो कार्रवाई पुलिस प्रशासन ने की है वह सराहनीय है। लोगों का भरोसा और विश्वास पहले से पुलिस प्रशासन पर बढ़ा है। साथ ही छत्तीसगढ़ की साय सरकार पहले ही कह चुकी है अपराध मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा। इसके लिए हर संभव कोशिश और काम किए जाएंगे। दया सिंह ने छत्तीसगढ़ की साय सरकार का भी आभार माना है। सम्मान करने वाले विजेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता,प्रमोद सिंह, मुकेश शर्मा प्रमोद नेताम अन्य रहे l

Related Articles

Back to top button