CRIMEउत्तरप्रदेशदेश-विदेश

प्रेमिका ने दिया धोखा, युवक ने फेसबुक लाइव कर काटा गला

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। उसने फेसबुक लाइव में ग्राइंडर से अपनी गर्दन काट ली। युवक के सुसाइड करने के तरीके से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि उसका किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसमें बेवफाई मिलने से उसने ये खौफनाक कदम उठाया है।

महराजगंज जिले के युवक ने अपनी प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए फेसबुक लाइव में ग्राइंडर से अपना गला काट लिया। उसने लाइव के दौरान अपनी प्रेमिका के परिजनों पर जमकर खरी खोटी सुनाई। उस दौरान कई लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका भी पर वो नहीं माना और तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे नाराज युय्वक ने ने फेसबुक लाइव पर लड़की के परिजनों को खरी-खोटी सुनाई और गला काट लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button