देश-विदेश

…जब भगवान रघुनाथ के लिए PM MODI ने परवाह नहीं की अपनी सुरक्षा, रथ  के पास पहुंचकर किए दर्शन

कुल्लू/भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ ही अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव बुधवार को शुरू हो गया। दशहरा महोत्सव में शिरकत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्य रथ यात्रा और देवताओं की भव्य सभा के साक्षी बने। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां ढालपुर के रथ मैदान पहुंचे। तो वहीं हजारों की भीड़ के बीच सुरक्षा की परवाह न करते हुए प्रधानमंत्री मोदी भगवान रघुनाथ के दर्शन के लिए मंच से भी नीचे उतरे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को भी भीड़ को व्यवस्थित करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों की भीड़ के बीच उतर कर भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद ग्रहण किया।

इस दौरान भगवान रघुनाथ के आशीर्वाद के तौर पर उनकी टोपी में पवित्र पगड़ी भी बांधी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अटल सदन के बाहर बने मंच से ही भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा का नजारा देख रहे थे। थोड़ी देर बाद ही पीएम मोदी मंच से नीचे उतरे और सुरक्षाकर्मियों के साथ में भगवान रघुनाथ के रथ की ओर निकल लिए। पीएम मोदी को मैदान की ओर आता देख भीड़ भी उनकी ओर मुड़ गई और सभी लोग यह नजारा अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गए।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान रघुनाथ के रथ के पास जाकर जहां भगवान रघुनाथ के दर्शन कि। तो वहीं उन्होंने भगवान के रथ के बारे में भी भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रथ के साथ खड़े देवी देवताओं का भी आशीर्वाद लिया और भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेन्द्र सिंह के साथ हुई दशहरा उत्सव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की। इसके बाद मंच के चारों ओर से उन्होंने स्थानीय जनता के समक्ष खड़े होकर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया और हजारों की भीड़ भी मोबाइल में इस दृश्य को कैद करने में जुटी रही।

Related Articles

Back to top button