CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

कार्यवाही; पीडिता को बेईज्जत करने की नियत से घर अंदर घुसकर किया था छेड़छाड.. आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में

दुर्ग : डॉ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक  (शहर) दुर्ग एवं बैंकर वैभव रमण लाल (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक  दुर्ग, के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में बढ़ते महिला संबंधित गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01/02/2023 को प्रार्थिया / पीडिता थाना उपस्थित आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक घटना 01.02.2023 को रात्रि आरोपी सन्नी थापा द्वारा पीड़िता के घर अंदर जबरदस्ती घुसकर बेईज्जत करने की नियत से हांथ वाह को पकड़कर छेडछाड़ किया है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 58/2023 धारा 456, 354 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी पतासाजी हेतु तत्काल थाने से टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी कर आज उरला से घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के उप निरीक्षक उमा ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख एवं नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

Related Articles

Back to top button