







भिलाई/ पुरानी भिलाई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक इंद्रजीत सिंह (छोटू) ने बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी है। 3 जनवरी को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के आफिस में एक रजिस्टर्ड डाक से सफेद रंग का बंद लिफाफा मिला । लिफाफे में किसी का नाम नहीं था। लिफाफे मे एक चिट्ठी निकली जिसमें जान से मारने की धमकी दी है। पत्र में लिखा है कि छोटू क्यों इतना दुशमनी पाल रहा है पूरे शहर से दुर्ग से रायपुर तक पूरे छत्तीसगढ तक तेरे पीछे आदमी लग गए हैं। तुझे मारने के लिए आदमी बाहर से आ गए हैं। इतना पैसा क्या करेगा। इस पत्र के मिलने के बाद हडकंप मचा हुआ है।
इस मामले में इंद्रजीत सिंह ने पुरानी भिलाई पुलिस को लिखित शिकायत दी है जिस पर अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। जो रजिस्टर्ड डाक हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर में गया है वह सेक्टर-2 पोस्ट ऑफिस से भेजे जाने की बात भी सामने आई है। इंद्रजीत सिंह को धमकी मिलने के बाद दुर्ग पुलिस उन्हें सुरक्षा मुहैय्या कराया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश पर उनके लिए सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं। वहीं शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने धारा 507 के तहत अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










