छत्तीसगढ़

बीएसपी प्लांट के अंदर से अनोखी चोरी – मॉडीफाइड ई-स्कूटर लेकर घुसे आरोपी ने चोरी कर लिया 60 किलो लोहा

 

 

भिलाई. भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से लोहा चोरी की यूं तो कई खबर सामने आई हैं, लेकिन बीती रात यहां एक अनोखी लोहा चोरी की घटना हुई। एक युवक ई-स्कूटर लेकर प्लांट के अंदर घुसा और वहां से 60 किलो लोहे की प्लेट चोरी कर ले जा रहा था। उसने अपना स्कूटर इस तरह से मॉडीफाइड कराया था कि लोहे की प्लेट स्कूटर के फुटरेस्ट के नीचे रख लिया और वो किसी दिखाई नहीं दीं। आरोपी को बीएसपी सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ की टीम ने पकड़ा और भट्टी पुलिस के हवाले किया।

भट्टी पुलिस के मुताबिक आरोपी कमलेश ढीमर (37 साल) मरोदा सेक्टर का रहने वाला है। उसने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को मॉडीफाइड कराया था। उसने स्कूटर के फुट रेस्ट के नीचे के स्थान में होल कराकर काफी बड़ी जगह बनाई हुई थी। वह दूसरे युवक का गेट पास लेकर प्लांट के अंदर रात में घुसा। इसके बाद वहां से लोहे की प्लेट चोरी करके फुटरेस्ट के नीचे बने स्थान में जमाकर रखा। जब वह प्लांट के अंदर से बाहर निकल रहा था तो सीआईएसएफ के जवान ने उससे गेट पास मांगा। गेट पास दूसरे का होने से उसने उसे रोक लिया। सही जवाब न देने पर जवानों ने उसे वहीं बैठा लिया।

बारीकी से देखा रबड़ सीट के नीचे दिखा ढक्कन

सीआईएसएफ के जवान को स्कूटर चालक पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने स्कूल को बारीकी से चेक किया। चेक करने पर जवान ने जैसे फुट रेस्ट के नीचे रखी रबड़ शीट के हटाया तो उसे एक ढक्कन की तरह दिखा। उसने उसे खुलवाया तो देखा कि उसके अंदर लोहे की प्लेट रखी है। जब लोहे की प्लेट का तौल कराया गया तो कुल वजन 60 किलोग्राम निकला, जिसकी कीमत 1500 रुपए बताई जा रही है। भट्टी पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Related Articles

Back to top button