
छत्तीसगढ़
भिलाई में टला बड़ा हादसा; घर में घुसा निगम का मलबे से भरा डंपर… सीधे कार के शेड से टकराया; जानिए कहां हुई ये घटना?
भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बड़ा हादसा टल गया है। दरहसल यहाँ एक घर में अचानक निगम का डंपर घुस गया। डंपर सीधे जा कर कार के शेड से टकराया। ये घटना सेक्टर-2 AVENUE-C का है। निगम का डंपर में मलबा भरा हुआ है।
अगर उस घर के बहार कोई खड़ा रहता या कार में कोई बैठा रहता तो हादसा बड़ा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार डंपर क्रमांक CG 07 C 8521 का चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी बैक कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति ने चालक को गाड़ी रोको-रोको भी कहा पर चालक को शायद अंदाजा नहीं था की डंपर सीधा घर में घुस जाएगी।














