अपराधदेश-विदेश

लेडी सब इंस्पेक्टर सस्पेंड: गर्लफ्रेंड को मुंह में मारी लात, जमीन पर पटका, जालिम आशिक के घर चला बुलडोजर, गिरफ्तार, थाना प्रभारी भी नपी

मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश के रीवा के मऊगंज में 24 वर्षीय पंकज त्रिपाठी एक युवती को शादी का झांसा देने पर सड़क पर पिटाई कर दी. युवती सड़क पर बेहोश पड़ी थी और पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पंकज त्रिपाठी के अवैध रूप से बने मकान को तोड़ दिया गया है. उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है. मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मोरिया को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करने पर निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है.

आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चला दिया गया. बेरहम युवक ने शादी की बात पर युवती की जमीन पर पटक पटक के जम कर पिटाई कर दी. जिससे युवती बेहोश हो गई और उसे गंभीर चोटें भी आई. मऊगंज थाना क्षेत्र के ढेरा गांव निवासी 24 वर्षीय पंकज त्रिपाठी का प्रेम प्रसंग लंबे समय से पास के गांव की 19 वर्षीय युवती से चल रहा था. दोनों घूमने गए हुए थे. जहां युवती ने युवक को शादी के लिए कहा, जिस पर युवक नाराज हो गया.

 

युवक ने पहले युवती को थप्पड़ मार दिया और जमीन पर धक्का देकर गिरा दिया. फिर लातों से कूद कूद कर उसके चेहरे पर कई वार कर दिया. जिससे युवती बेहोश हो गई. आस पास खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो दौड़ कर आये और युवती को बचाया. महिला थाना प्रभारी श्वेता मौर्या ने औपचारिकता बरतते हुए सिर्फ 151 की कार्यवाही युवक पर की.

एसपी नवनीत भसीन ने थाना प्रभारी श्वेता मौर्या को निलंबित कर दिया है. आरोपी पंकज त्रिपाठी को उत्तरप्रदेश मिर्जापुर में उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही वीडियो वायरल करने वाले उसके दोस्त भरत साकेत को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर करते हुए मामले की जांच एडिशनल एसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल को सौपी गई है.

 

Related Articles

Back to top button