
CG के रायपुर में कांग्रेस न्याय-यात्रा का समापन, भिलाई से NSUI कार्यकर्ता भी हुए शामिल
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा के समापन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी सरकार कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। सब दिल्ली के इशारे से होता है। हमारी गांधी वाली सोच को साय सरकार कमजोर ना समझे। वहीं दीपक बैज ने कहा कि 9 महीने में ये सरकार छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाने जा रही है।
पायलट ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार गरीबों की आवाज नहीं सुनेगी तो कांग्रेस एक और संग्राम छेड़ेगी। हम सरकार की नींद हराम कर देंगे। वहीं मंच से पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि कवर्धा में युवक को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार डाला। अब तक FIR दर्ज नहीं हुई।








स्कूल में बच्चियां, कॉलेज में छात्रा और बस स्टैंड में बहनें सुरक्षित नहीं हैं। भिलाई में गोलियां चल रही हैं। चाकूबाजी हो रही है। उसके बाद रायपुर में कोई ऐसा दिन नहीं जहां, चोरी, डकैती, और मर्डर न हो।
पायलट बोले- लाठी खाने की नौबत आई तो एक साथ खाएंगे
पायलट ने कहा कि कांग्रेस में कोई नेता बड़ा छोटा नहीं। कोई पद-पोस्ट की बात नहीं है। सभी कार्यकर्ता समान हैं। अगर लाठी खाने की नौबत आई तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक साथ लाठी खाएंगे।




यात्रा को सफल बनाने पर जताया आभार
पायलट ने कहा कि दीपक बैज की यात्रा से पूरी पार्टी में एक नई ऊर्जा आई है। कांग्रेसियों ने अपना योगदान दिया है। यात्रा को सफल बनाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पायलट ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की ताकत से हमें शक्तियां मिलती हैं।

9 महीने में ही विष्णु का सुशासन तार-तार हो गया- बघेल
बघेल ने कहा कि इन्होंने स्लोगन दिया विष्णु का सुशासन। 9 महीने में ही विष्णु का सुशासन तार-तार हो गया। बघेल ने कहा कि कोई गांव कोई इलाका नहीं बचा जहां अपराध न हुए हों। बिलासपुर में एक नहीं तीन-तीन मर्डर होने के बाद अपराधी पकड़े जाते हैं। महिलाओं से बलात्कार हो रहा है। FIR नहीं हो रही है। BJP के व्यापारी लूटे जा रहे हैं।
प्रदेश में हत्या, बलात्कार और लूट मची
कवर्धा हत्याकांड पर भूपेश बघेल ने कहा कि साहू समाज के युवक को पुलिस कस्टडी में मारा गया। कोई जाति कोई वर्ग नहीं बचा जो विष्णु की सरकार में ठगा, छला महसूस नहीं कर रहा है। प्रदेश में हत्या, बलात्कार और लूट मची हुई है।

बैज बोले-छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाने जा रही सरकार
दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद है कि छत्तीसगढ़ की हक की लड़ाई लड़े। सरकारी की नाकामियों को जनता तक पहुंचाए। बैज ने कहा कि 9 महीने की सरकार ने जलने पर मजबूर कर दिया। ये सरकार छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बनाने जा रही है। शाम 6 बजे के बाद हमारी माताएं बहनें घर से नहीं निकल सकतीं। दहशत में हैं।
निर्दोष आदिवासियों को मारा गया
बैज ने कहा कि निर्दोष आदिवासियों को मारा गया। फर्जी एनकाउंटर हुआ। साथ ही बैज ने सीएम साय को चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि एक मंच पर बैठेंगे। सीएम और गृहमंत्री साथ आंकड़े लेकर आएं। वह जगह भी तय करें, डेट भी तय करें। वह अपनी 9 महीने और 15 साल का आंकड़ा लेकर बैठे। हम भूपेश सरकार का आंकड़ा लेकर बैठेंगे।
125 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रायपुर पहुंचे बैज
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज गिरौदपुरी से 125 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रायपुर पहुंचे हैं। कार्यक्रम में दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे,शिवकुमार डहरिया, मोहन मरकाम समेत कई कांग्रेसी मंच पर मौजूद हैं।
आज न्याय यात्रा के आखरी दिन युवा कांग्रेस व nsui के साथी मैं भी देवेंद्र की टीशर्ट पहनकर देवेंद्र यादव की भूमिका निभाते हुए यात्रा में प्रदेश प्रभारी सचिन पॉयलट जी ,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के साथ यात्रा में शामिल हुए साथ यात्रा में घेरा बना कर पुनः भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह देवेंद्र यादव की एक बड़ी भूमिका थी उसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को देवेन्द्र यादव बनकर यात्रा को संभाला यात्रा के समापन गाँधी मैदान में सम्पन हुआ जिसमे दीपक बैज जी व टी एस सिंहदेव जी ने सभी युवा कांग्रेस व nsui के साथियो को शाबाशी देते हुए देवेंद्र यादव के जल्दी ही रिहाई होगी बातो पे चर्च करते हुए सभी साथियो के होशल बढ़ाया साथ युवा कांग्रेस व nsui के साथियो ने लगातर जिस तरह कार्यकर्म कर सरकार व पुलिस प्रशासन को सचेत करने व् जल्द देवेंद्र यादव को रिहाह करने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा उनसभी बातो को साझा किया गए !!
जिसमे मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के भिलाई नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ,वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष ,nsui दुर्ग जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह ,प्रदेश सचिव आकाश कनोजिया ,बोबिराज पांडेय ,शशिकांत साव ,सोहेल अहमद ,आर्यान बेग ,अभिषेक सिंह ,यश मिश्रा, मो मुज्जमिल ,केतन तिवारी ,हर्ष सैनी, निखिल चौबे , वरुण केवलतनी सेकड़ो को सँख्या में यात्रा को संभाला !







