नगर विकास को नई रफ्तार: अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी ने वार्ड क्रमांक 1 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
जनहित सर्वोपरि, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर नगर पालिका की पहल जारी, वार्डवासियों ने जताया आभार

shaking: 0.000000; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 153.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 43;zeissColor: bright;
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)







बालोद, 01 जुलाई 2026। नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने वार्ड क्रमांक 1 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

hdrForward: 6; shaking: 0.075219; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 165.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;zeissColor: bright;




भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद श्री पुष्प ईश्वर साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर जल निकासी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब नगर पालिका परिषद द्वारा पूरा किया जा रहा है।

hdrForward: 6; shaking: 0.138989; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 172.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;zeissColor: bright;
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परिषद नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य करा रही है और आगे भी जनहित के कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास में आम जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी सहित पार्षद गिरीश गुप्ता, पुष्प ईश्वर साहू, कसीमुद्दीन कुरैशी, ईश्वर साहू, लोकेश साहू, विजय कुमार, रितेश कुमार, योगेश्वर , देवेन्द्र साहू,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी के नेतृत्व में नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आरसीसी नाली निर्माण से वार्ड की जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। नागरिकों ने नगर के विकास के लिए नगर पालिका परिषद के प्रयासों की भी प्रशंसा की।





