
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत सुपेला, वैशाली नगर, स्मृति नगर क्षेत्र के सुने मकानों में घटित नकबजनी के 04 मामलों का दुर्ग पुलिस ने किया खुलासा, चार पांच महीनों से सुने मकानों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग पुलिस ने एक नाबालिक समेत चार आरोपियों को धर दबोचा, साथ ही चोरी के कीमती समान और जेवर बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि ये लोग अलग अलग टीम बनाकर काम करते थे दो से तीन दिन रेकी कर चोरी करते थे वही दूसरी टीम चोरी के माल़ को ठिकाने लगाने का काम करती थी।






