छत्तीसगढ़

भिलाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं की हुई नियुक्ति, निगम ने आज प्रदाय किया नियुक्ति आदेश

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। भिलाई में 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं की नियुक्ति हुई है। इसका नियुक्ति आदेश निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने जारी किया है। महापौर नीरज पाल के निर्देश पर आज महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, मीरा बंजारे, लालचंद वर्मा एवं पार्षद हरिओम तिवारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को नियुक्ति आदेश प्रदान किया। इस दौरान अजय शुक्ला एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी की महिलाएं उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की बात करें तो मीना धवड़े, सीमा घरडे, रितु देवांगन, संगीता यादव, कविता साहू, पुष्प लता देवी, कमलेश्वरी जंघेल, नसरीन सुल्तान, उमेश्वरी रात्रे, गीता शर्मा, सरोज देवांगन, बीना ठाकुर, नेहा साव, गंगोत्री साहू, सुषमा साहू, पर्वती महतो, मंजुला वर्मा, पूर्णिमा निर्मलकर, अर्चना मूंगरी, कांता लहरें, रमिता मांझी, नमिता यादव, किरण सिंह, मंजू शर्मा, किरण राय, वेदमति, सरिता देवी, निर्मला देवी प्रसाद, संतोषी बाई देवांगन, पुष्पा सोनकर, चंद्रिका मंडे, सुनीता चौधरी एवं चित्र रेखा लहरी आज नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। इन सभी को 15 दिवस के अंदर अपनी उपस्थिति कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई में देना होगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button