Uncategorized

CG में रक्षाबंधन पर रायगढ़ से दुर्ग के लिए स्पेशल मेमू:सिर्फ 2 दिन के लिए सुविधा; दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग दो फेरे में चलेगी ट्रेन

By Dinesh chourasiya

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 9 और 10 अगस्त 2025 को दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच दो फेरे लगाएगी।

रेलवे के मुताबिक, यह व्यवस्था सिर्फ 2 दिनों के लिए होगी ताकि रक्षाबंधन पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सके और यात्री भीड़ से बच सके।

इन 2 ट्रेनों का संचालन

  • गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ मेमू पैसेंजर- दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। बीच में भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, देवबलोदा चरोदा, कुम्हारी, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा, खरसिया समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी और शाम 6:50 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग मेमू पैसेंजर- रायगढ़ से शाम 7:00 बजे चलेगी। रास्ते में सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ बिलासपुर 8:55 बजे, रायपुर रात 11:30 बजे और अगले दिन सुबह 1:15 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

दुर्ग से रायगढ़ तक का टाइम

दुर्ग 10:30 | रायपुर 11:35 | बिलासपुर 15:10 | जांजगीर-नैला 16:10 | चांपा 16:30 | रायगढ़ 18:50

रायगढ़ से दुर्ग तक का टाइम

रायगढ़ 19:00 | बिलासपुर 20:55 | रायपुर 23:30 | दुर्ग 01:15 (अगले दिन)

Related Articles

Back to top button