छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज का आगमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाटापारा, रायपुर और भिलाई के बाद विख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा एक बार फिर शिव महापुराण की कथा करने छत्तीसगढ़ आ रहे है। 1 सा 7 अगस्त तक शिव महापुराण इस बार तिल्दा में आयोजित होनी है।

कथा से पहले कथा स्थल का भूमिपूजन और ध्वजस्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिव महापुराण समिति के प्रमुख संयोजक एवं आयोजक  घनश्याम अग्रवाल ने इस कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथास्थल के लिए जहां करीब 6 एकड़ जगह आरक्षित की गई है, वहीं पार्किंग के लिए अलग से जगह विभिन्न स्थानों पर आरक्षित की गई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी परिवार विशेष का नहीं बल्कि पूरे शहर का है।

शिव महापुराण समिति के मुख्य प्रवक्ता रमेश रिंकू अग्रवाल ने बताया कि आयोजनकर्ता किसी से नगद राशि किसी भी रूप में नहीं ले रहे हैं, कथा रसपान करने  बाहर से आने वाले कथा श्रोताओं के लिए भोजन, आवास, पानी, स्वच्छता आदि कि निःशुल्क व्यवस्था कि गई है। उन्होंने कहा कि इस विशालतम कार्यक्रम में एक लाख से अधिक शिवभक्त प्रथम दिन से आएंगे जिनकी संख्या प्रतिदिन बढ़ती जाएगी।

Related Articles

Back to top button