देश-विदेश

BSF को मिली बड़ी सफलता, बॉर्डर से पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा बाड़ के आगे पकड़ लिया है। ये शख्स इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके अमृतसर जिले (ग्रामीण) के कामिरपुरा गांव के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। जांच से पता चला कि पकड़ा गया पाक नागरिक अनजाने में भारतीय क्षेत्र में आ गया था। जिसके बाद मानवीय आधार पर उसे पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया। इस बात की जानकारी बीएसएफ ने दी है।

गांव हजारा सिंह वाला में घूम रहा था पाकिस्तानी

BSF द्वारा पाक रेंजरों से बात की गई। पाक रेंजरों द्वारा उक्त व्यक्ति के पाक नागरिक होने की पुष्टि करने के बाद उसे पाक रेंजरों को वापस सौंप दिया गया। पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा 27 जून 2023 को दाखिल हुआ था, लेकिन जब वह सीमा पार कर फिरोजपुर के गांव हजारा सिंह वाला में घूमता दिखा तो जवानों ने उसे पकड़ा लिया।पूछताछ के बाद BSF ने मानवीय आधार पर उक्त पाक नागरिक को रविवार शाम 5.10 बजे पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button