
CG में राज्यपाल पुरस्कार के लिए शिक्षिका श्रीमती खेमलता गोस्वामी का चयन
By Dinesh chourasiya







शिक्षिका के जुनून से विद्यार्थी बने प्रदेश में नंबर वन*
जी हां यहां हम बात कर रहे हैं श्रीमती खेमलता गोस्वामी शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मचांदूर के विषय में जिनके जुनून इच्छा शक्ति लगन एवं मेहनत के परिणाम स्वरूप आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मचानदूर किसी परिचय का मोहताज नहीं है ।सुदूर ग्रामीण अंचल में स्थित इस गांव के बच्चे राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य परीक्षा जैसे कठिन परीक्षा में एक नहीं दो-दो बार प्रदेश में नंबर वन रह चुके हैं। साथ ही अनेक विद्यार्थियों का भविष्य संवर गया। यह चमत्कार श्रीमती खेमलता गोस्वामी के कठिन परिश्रम का परिणाम है, जिन्होंने बच्चों के भविष्य संवारने के लिए अपने व्यय पर पुस्तक, कॉपी, कोचिंग, ऑनलाइन, ऑफलाइन क्लास तथा सतत मार्गदर्शन प्रदान कर यहां के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयार कर रही है।
शिक्षिका ने न केवल विद्यार्थी को ही बल्कि विद्यालय को भी हरा भरा आकर्षक एवं प्रिंट रिच वातावरण बनाने शाला सहायता कोष के माध्यम से गार्डेन,रंगरोगन , पेंटिंग कराया।
शिक्षिका पढ़ाने के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा , स्काउट गाइड,बागवानी, सामाजिक जागरूकता लाने हेतु ज्वलंत मुद्दों पर प्रहसन , गीत संगीत , पालकों से भेंट, साक्षरता कार्यक्रम, कोरोना काल में अपने व्यय पर पोस्टर छपवाकर गांव-गांव जाकर शिक्षा का अलग जगाए रखा, शिक्षक सारथियों के माध्यम से तथा जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर ऑनलाइन, ऑफलाइन क्लास लेकर शिक्षा को सतत जारी रखा। शिक्षिका के मार्गदर्शन में न केवल विद्यार्थियों का ही चयन राज्य स्तर पर हुआ है बल्कि गुरु तुझे सलाम कार्यक्रम में शाला के पालक का भी राज्य स्तर पर चयन हुआ है, पूर्व में संचालित बोर्ड परीक्षा में शिक्षिका के मार्गदर्शन में बच्चों ने मेरिट में भी स्थान बनाया है,विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने जिला एवम राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा सर , विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद साव सर, डीएमसी श्री सुरेंद्र पांडे सर , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमति संध्या ढी ढी, श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर,श्री संजय चंद्राकर का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ ,साथ ही संकुल एवं शाला के समस्त शिक्षकों , जनप्रतिनिधियों एवं पालकों का विशेष सहयोग रहा।





