Uncategorized

ओडिशा में छत्तीसगढ़ महतारी वंदन की चर्चा : BJP वहां लाई है महतारी वंदन योजना के तर्ज पर सुभद्रा योजना, ओडिसा में CM साय बोले हमारी सरकार बनेगी तो महिलाओं को देंगे ₹2000 प्रति माह 

By Dinesh chourasiya

ओडिशा में छत्तीसगढ़ की तरह महतारी वंदन योजना लाने की तैयारी में भाजपा है। इस बार वहां हो रहे विधानसभा चुनाव में इसी की चर्चा है। इस योजना को ओडिशा में सुभद्रा योजना के नाम से लोगों के बीच प्रचारित किया गया है। भाजपा ने वहां वादा किया है कि सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए देंगे।

इसका प्रचार करने CM विष्णुदेव साय को ही जिम्मा दिया गया है। साय ओडिशा में जहां भी सभा ले रहे हैं, वो वहां कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की तरह ओडिशा की महिलाओं को भी सरकार पैसे देगी। CM साय ने अपनी एक ऐसी ही चुनावी सभा में कहा- यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ के “महतारी वंदन योजना” की तर्ज़ पर “सुभद्रा योजना” की शुरुआत करने का संकल्प है।

कांग्रेस की दुर्गति हो रही
शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा के अंतर्गत जामपाली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ओडिशा में भाजपा के पक्ष में बहुत अच्छा वातावरण है। इस बार परिवर्तन अवश्य होगा। प्रदेश में 25 साल की बीजेडी सरकार को यहां की जनता उखाड़ के फेंकने वाली है और डबल इंजन की सरकार बनाने वाली है। कांग्रेस की क्या दुर्गति है वो पूरा देश देख रहा है। आज देश की जनता का विश्वास कांग्रेस पार्टी खो चुकी है। तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

सुभद्रा योजना से मातृशक्ति और मजबूत होगी: लता उसेंडी
भाजपा ओडिशा प्रदेश की सह प्रभारी व वरिष्ठ विधायक लता उसेंडी ने भुवनेश्वर में चुनावी अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सुभद्रा योजना से ओडिसा प्रदेश की मातृशक्ति और मजबूत होंगी।यहाँ प्रदेश में नवीन पटनायक सरकार ने महिलाओं को छला है। जिसके के कारण महिलाओं में काफी आक्रोश है। यही कारण है अब पूरे ओडिसा में बदलाव की बयार है।

साय सरकार झूठ बोल रही कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन का मतलब समझ गई है यह सिर्फ धोखा और वादाखिलाफी है। किसानों को धान बेचने के चार माह बाद दो किस्तों में 3100 रु. भुगतान किया गया है। सभी किसानों को 3100 रु. क़ीमत नहीं दिया गया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेताओं के झूठ और प्रोपोगण्डा को छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई और लोकसभा चुनाव में भाजपा के झूठ के खिलाफ जनता ने मतदान किया है। छत्तीसगढ़ राज्य के बगल में उड़ीसा राज्य है और उड़ीसा के नागरिकों का छत्तीसगढ़ आना-जाना है। उड़ीसा के नागरिक भी साय सरकार के वादा खिलाफी के चरित्र को जानते और समझते हैं। विष्णु साय उड़ीसा में जहां भी जाकर सभा लेंगे झूठ बोलेंगे इसका लाभ कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों को मिलेगा और भाजपा के प्रत्याशी की करारी हार होगी।

Related Articles

Back to top button