छत्तीसगढ़

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत, पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को दी बधाई…

By Dinesh chourasiya

कर्नाटक। : कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अलग-अलग राजनेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हार मिलने के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने लगातार दो ट्वीट किए हैं. पहले ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को जीत की बधाई दी है. वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्होंने बीजेपी के सभी समर्थकों को धन्यवाद दिया है. साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की तारीफ की है.

मोदी ने कहाँ मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक उर्जा के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

 

 

कर्नाटक में कांग्रेस को मिला बहुमत

आपको बता दें कि, कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है, कांग्रेस को बहुमत मिल चुका है. कांग्रेस ने 123 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीँ भाजपा ने अभी 58 सीटों पर ही जीत हासिल की है.

Related Articles

Back to top button