देश-विदेशशिक्षा-नौकरी

JOB : AIIMS ने कुल 775 पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली; अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर ने बंपर भर्ती निकाली है. एम्स भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 775 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन केल ऑनलाइन माध्यम में करना होगा. हालांकि अभी तक ऑनलाइन आवेदन का लिंक एक्टिवेट नहीं किया गया है, ना ही आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी प्रकाशित की गई है

एम्स भुवनेश्वर की भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग तय की है. शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा से लेकर इंजीनियरिंग, मास्टर और डिप्लोमा का होना जरूरी है. वहीं उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए.

सिलेक्शन प्रोसेस(selection process )

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट/कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (CPT) टेस्ट देना होगा, जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना जरूरी है. बता दें कि स्किल टेस्ट/सीपीटी क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।

ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं

इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एम्स भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsshubaneswar.nic.in पर जाना होगा

Related Articles

Back to top button