छत्तीसगढ़

आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई; हटवाया गया दुकानों के बाहर समान, सात दुकानदारो जुर्माना की कार्रवाही:

 

दुर्ग/ दुकानों की मनमानी सड़क से गुजर रहे आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी स्टेशन रोड पर दुकान के बाहर समान बिखेर कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारो को कहा अब समझोगे अपनी जिम्मेदारी।यातायात व्यवस्था बाधित हो रहा है। नगर निगम आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने खड़े होकर अपने सामने कार्रवाई दुकान के बाहर समान रखकर व्यवसाय कर रहे को आयुक्त ने अधिकारियों को जुर्माना के दिये निर्देश।

 

स्टेशन दुकान के बाहर समान सजाकर रखें अतिक्रमण व बेजा कब्जा हटाया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया।कार्रवाही के मौके पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अतिक्रमण प्रभारी एवं सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,मनोहर गौस्वामी सहित टीम मौजूद रहेंगे।

 

इनसे लिया गया जुर्माना सुमित बाजार दुकान के बाहर समान फैलाकर व्यवसाय करने पर 5 हज़ार जुर्माना,जे.के.इलेक्ट्रानिक दुकान के बाहर समान रखने पर 1 हज़ार,पप्पू चाय सेंटर दुकान के बाहर गंदगी रखने पर 1 हज़ार,साई डेली नीड्स दुकान के बाहर गंदगी 500 सौ रुपये, देशमुख फर्नीचर के बाहर समान रखने पर 1 हज़ार रुपये, देशमुख गैस एजेंसी दुकान के बाहर समान रखने और 1 हज़ार रुपये, एवन इलेक्ट्रानिक दुकान के बाहर  टीवी,फ़्रिज व साइन बोर्ड रखने पर 5 हज़ार रुपए जुर्माना लिया गया।

 

एवन इलेक्ट्रानिक द्वारा 5 हज़ार का जुर्माना नही दिए जाने पर नोटिस जारी किया जाएगा कुल राशि 14 हज़ार 5 सौ की वसूली की गई।नगर पालिक निगम द्वारा लगातार शहर को व्यवस्थित करने के लिए तथा सड़क को सुगम बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए निगम की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमणकर्तांओं को समझाइश दी। निगम टीम को देखा कि कुछ लोगों ने फिर से टेबल पर रख कर समान विक्रय करना प्रारंभ कर दिया था।

 

इसके बाद टीम ने सड़कों पर रखे टेबल को हटवाया और सड़क पर दुकानें लगने नहीं दी। इस दौरान लगातार निगम प्रशासन की टीम तथा  मॉनिटरिंग करती रही।अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यवसायियों से चर्चा की।पिछले दिनों शहर के कुछ इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सड़क को सुगम किया गया था।

 

प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने कहा की सड़क पर रखा  बिल्डिंग मटेरियल तो लगेगा 10 हजार से अधिक जुर्माना राशि होगी,कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने सड़क बाधा करने वालों के साथ ही बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।दुकान के बाहर चबूतरा व साइन बोर्ड,पोस्टर आदि के कारण नालियो पर कब्जा किया गया उसको हटवाया गया,क्योकि नालियो की सफाई बेहतर ढंग से नही हो पाती इसलिए कार्रवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button