
भिलाई में कटर से हमला करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस:सेक्टर 6 में दो भाइयों पर किया था जानलेवा हमला
By Dinesh chourasiya
दुर्ग पुलिस द्वारा गुंडे का जुलूस निकालने के बाद भिलाई नगर पुलिस ने भी सेक्टर 6 में एक चाकूबाज का जुलूस निकाला। इस आरोपी ने दो दिन पहले सेक्टर-6 में दो भाईयों पर कटर से हमला किया था।
भिलाई नगर टीआई मनोज प्रजापति ने बताया कि बी. आमोश (25 वर्ष) सड़क 58 क्वार्टर नं. 06 बी तेलगु पारा सेक्टर 6 निवासी टेंट हाउस मे काम करता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 अक्टूबर की रात 8.30 बजे अपने दोस्त के साथ ई मार्केट के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहा था। उसी समय तेलगु पारा का रहने वाला ए. शंकर राव उसके पास आकर तुम लोग मेरे बारे में क्या बात कर रहे हो कहते हुए गाली गलौज करने लगा। जब उन लोगों ने उसका विरोध किया तो उसने अपने पास रखे कटर से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।







पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
बी आमोश का ममेरा भाई जी. राजकुमार ने जब विरोध किया और ए. शंकर राव से पूछा कि कटर क्यों मारे तो उसने ए. शंकर राव पर भी जानलेवा हमला कर दिया। उसने जी. राजकुमार के गले में कटर मारा, जिससे वो लहूलुहान हो गया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया और फिर उसका जुलूस निकाला।







