
Twitter ने भारत में 52,141 अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने 26 अगस्त से 25 सितंबर के बीच बाल यौन शोषण और ऐलाइड कंटेंट आदि को बढ़ावा देने के लिए इन हजारों भारतीय अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इसके साथ ही ट्विटर ने देश में अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 1,982 अकाउंट भी बैन कर दिए हैं। बता दें कि हाल में ट्विटर को एलन मस्क ने खरीद लिया है। इसके तुरतं बाद मस्क ने कंपनी के CEO समेत सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आइये, डिटेल में जानते हैं|
Twitter को मिली कुल इतनी शिकायतें
ट्विटर ने नए आईटी नियम 2021 का पालन करते हुए अपनी मंथली रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि उसे अपने शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से 26 अगस्त से 25 सितंबर के बीच में भारत में यूजर्स से 157 शिकायतें मिलीं और उन URLS में से 129 पर कार्रवाई की थी







Twitter ने कहा कि इसके अलावा उसने 43 शिकायतों पर भी कार्रवाई की, जिसमें ट्विटर अकाउंट को बैन करने की अपील की गई थी। इन सभी का समाधान किया गया और उचित प्रतिक्रियाएं भेजी गईं।
पिछले महीने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा था कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी की शिकायतों में TWITTER से प्राप्त जवाब अधूरे थे और आयोग उनसे संतुष्ट नहीं था। मालीवाल ने 20 सितंबर को ट्विटर इंडिया पॉलिसी हेड और दिल्ली पुलिस को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर महिलाओं और बच्चों के साथ चाइल्ड पोर्नोग्राफी और रेप वीडियो दिखाने वाले ट्वीट्स पर समन भेजा था। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देनी होती है रिपोर्ट
बता दें कि नए IT Rule 2021 के तहत, 5 मिलियन (लगभग 50 लाख) से अधिक यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मंथली Compliance रिपोर्ट सबमिट करनी होती है। इसके चलते ही ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हर महीने कई अकाउंट बैन कर रहे हैं।




पहले भी भारतीय यूजर्स हो चुके हैं बैन
ऐसा पहली बार नहीं है, जब ट्विटर ने अकाउंट बैन किए हैं। इससे पहले कंपनी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर जुलाई के महीने में 45,191 भारतीय यूजर्स को बैन कर दिया है। यह संख्या इससे पहले बैन किए गए अकाउंट से ज्यादा है। जुलाई से पहले महीने में कंपनी ने कुल 43,140 अकाउंट पर प्रतिबंध लगया था।






