Uncategorized

भिलाई में फिर कटर बाजी रिटायर-जवान को घर में घुसकर कटर से मारा:खून से सने शख्स ने भी चलाई गोलियां, कार की चाबी नहीं देने पर विवाद उपजा 

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में शनिवार रात बाइक-कार की चाबी नहीं देने पर बदमाशों ने रिटायर CISF जवान पर कटर से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर गहरी चोट आई है। इस दौरान खून से सने पूर्व जवान ने जब सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चलाई तो आरोपी भाग निकले। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

नेवई पुलिस के मुताबिक, मरोदा निवासी आदतन बदमाश शंभू और विजय चौधरी राकेश सिंह और राकेश सिंह भदौरिया आपस के परिचित हैं। 23 नवंबर की दोपहर 2 बजे शंभू और विजय रिटायर जवान राकेश सिंह भदौरिया के पास गए। उसकी बाइक मांग रहे थे, लेकिन राकेश ने शंभू को बाइक देने से मना कर दिया।

बाइक की चाबी नहीं देने पर विवाद

चाबी नहीं देने के बाद शंभू और विजय ठाकुर शराब दुकान पहुंचे। वहां से शराब लेकर जमकर पी। इसके बाद नशे में धुत शाम 4.30 बजे फिर राकेश भदौरिया के घर पहुंचे। वहां दोनों ने फिर कार की चाबी मांगी।

इस पर राकेश ने उन्हें गाड़ी देने से मना कर दिया, जिसके बाद शंभू ने राकेश से जमकर विवाद किया। घर में घुसकर शंभू और चौधरी ने राकेश पर कटर से हमला कर दिया।

चेहरे पर 4-5 टांके लगे

हमले में राकेश के बाएं कान के नीचे चोटें आई हैं। ज्यादा खून बहता देख उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही दोनों आरोपी भाग गए। राकेश ने इसकी सूचना नेवई पुलिस को दी। उसके परिचितों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया।

जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। चेहरे पर 4-5 टांके लगे हैं। अभी उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना के बारे में फोन पर परिचितों को जानकारी देता घायल पूर्व जवान।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

नेवई थाना प्रभारी का कहना है कि, ​​​​​पुलिस ने शंभू और उसके साथी विजय ठाकुर को देर रात स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत घर में घुसकर जानलेवा हमला करने जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

ब्याज पर पैसे देता है पूर्व जवान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर जवान राकेश सिंह भदौरिया ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि, कहीं इनका ब्याज के पैसे को लेकर तो विवाद नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button