छत्तीसगढ़

BIG BREAKING NEWS मध्य प्रदेश के खंडवा में दर्दनाक हादसा : स्टेरिंग फेल होने से तेज रफ़्तार बस पलटी,12 घायल, मची चीख-पुकार  

By Dinesh chourasiya

खंडवा।  : MP में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहाँ तेज रफ़्तार बस का स्टेयरिंग फेल हो गया. जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है कि घटना में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना  पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी अनुसार, ये हादसा पीपलोद थाना क्षेत्र के गांधवा के पास हुआ है. बताया जा रहा कि स्टेयरिंग फेल होने से बस खाई में पलट गई. हादसे 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज  के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. फ़िलहाल इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button